{"_id":"57f800b74f1c1b25522700cb","slug":"17439-amu-students-will-choose-their-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"17439 एएमयू छात्र चुनेंगे अपना नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17439 एएमयू छात्र चुनेंगे अपना नेता
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
17439 एएमयू छात्र चुनेंगे अपना नेता
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का छात्र संघ चुनाव आज 14 मतदान केंद्रों पर होने जा रहा है। इसमें 17439 मतदाता छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट सदस्यों के साथ-साथ एएमयू कोर्ट सदस्यों का चुनाव करेंगे।
शुक्रवार को सभी बूथों पर मतदाता पेटियां पहुंचा दी गईं। आर्ट फैकल्टी में कुल 1879 मतदाता हैं, जिनमें 594 छात्राएं है। छात्राओं के लिए आर्ट फैकल्टी में अलग से मतदान केंद्र बनाया गया है। कुछ अन्य फैकल्टी में छात्राओं के लिए अलग से बूथ का इंतजाम है।
एक छात्र पांच मत डालेंगे और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट सदस्यों के अलावा कोर्ट सदस्यों का चुनाव करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. इकबाल परवेज ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर में 1 से 2 बजे के बीच लंच ब्रेक है। शाम 7 बजे से छात्र संघ की मतगणना यूनियन स्कूल में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
देर रात तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के आईकार्ड वेरिफिकेशन के बाद अलग-अलग प्रत्याशियों के मतपत्र दिए जाएंगे। छात्र मतदान के निर्धारित पदों के बक्से में मत पत्र डालेंगे।
कैंपस से लेकर यू ट्यूब तक छाये हैं प्रत्याशी
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव किसी जंग से कम नहीं हैैै। इसका अहसास हजारों छात्रों एवं प्रत्याशियों ने शुक्रवार को फाइनल स्पीच के दौरान करा दिया था। एएमयू कैंपस से सोशल मीडिया तक पर प्रत्याशी छाए हुए हैं। दुनिया भर में रह रहे पूर्व छात्रों की नजर भी छात्र संघ चुनाव पर टिकी है। कुछ प्रत्याशियों ने तो अपनी स्पीच यू ट्यूब पर भी लोड कर दी है, जिसे देश एवं दुनिया भर के पूर्व छात्र देख-सुन रहे हैं।
एएमयू में एक सत्र के गैप के बाद छात्र संघ चुनाव होने जा रहा है। पहले यह चुनाव 26 सितंबर को होना था, लेकिन आचार संहिता के उल्लंघन एवं अपराधी तत्वों के चुनाव में लगने का आरोप लगाकर चुनाव रद्द कर दिया गया। लगातार 8 दिनों तक छात्रों ने वीसी लॉज पर धरना दिया।
इंतजामिया ने नए सिरे से चुनाव की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि फाइनल स्पीच में दो प्रत्याशी बीटेक के सलमान खान एवं हशमुद्दीन शामिल नहीं हुए। मुख्य मुकाबला मो. अबुल फराह शाजली, फौजुल हसन एवं रिजवान खान के बीच माना जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मो. अराफात हसन रिजवी, कहकशां खानम, मो. नदीम अंसारी, फरहान अली एवं जानिब हसन मैदान में हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजी कौन मारता है।
एएमयू छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा द्वारा दावेदारी ठोकी गई है। कहकशां खानम पहले कैबिनेट सदस्य भी रह चुकी हैं। सचिव पद के प्रत्याशी वरुण वार्ष्णेय फाइनल स्पीच में शामिल नहीं हुए। मो. इमरान गाजी, नबील उस्मानी, मो. शिकोह एवं महफूज आलम के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है।
फाइनल स्पीच के बाद सामूहिक रूप से चुनाव प्रचार थम गया है। बैठकों का दौर चल रहा है। कुछ पूर्व छात्र एवं छात्र नेता भी इस चुनाव में दिलचस्पी ले रहे हैं। लखनऊ एवं दिल्ली से आकर अलीगढ़ में डेरा जमा कर अपने-अपने पक्ष के प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी एक किए हैं।
कुछ प्रत्याशी एवं उनके समर्थक चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों का दावा कर अपने-अपने पक्ष में हवा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, यू ट्यूब से लेकर सोशल मीडिया पर एएमयू छात्र एवं प्रत्याशी छाए हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि एएमयू के 17439 छात्र-छात्राएं किस प्रत्याशी पर विश्वास कर छात्रों की बागडोर सौंपते हैं।