फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कल्याण सिंह दोपहर में आएंगे और भाजपा टिकट शाम तक घोषित होगा

कल्याण सिंह दोपहर में आएंगे और भाजपा टिकट शाम तक घोषित होगा

Tue, 19 Mar 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
कल्याण सिंह दोपहर में आएंगे और भाजपा टिकट शाम तक घोषित होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी के पूर्व सीएम एवं वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मंगलवार की दोपहर अलीगढ़ आएंगे और यहां प्रवास करेंगे। संभवत: वह होली मनाने के बाद ही यहां से राजस्थान के जयपुर स्थित राज भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौर हो कि कल्याण सिंह का आना उस वक्त हो रहा है जब अलीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की टिकट पर फैसला नहीं हुआ है।

ये माना जा रहा है कि मंगलवार को ही भाजपा अपना अलीगढ़ का उम्मीदवार घोषित करेगी। कल्याण सिंह के खेमे से उनके करीबी एवं रिश्तेदार ठा. श्यौराज सिंह का नाम भाजपा के अलीगढ़ के टिकट के प्रबल दावेदारों में शुमार है।
विज्ञापन


वह कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा सिंह के ससुर हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कल्याण सिंह की सिफारिश को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए मान लेगा और होली का तोहफा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल राजनीतिक गलियारों में कल्याण सिंह के आने और ठहरने को लेकर हर तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब कल्याण की उपस्थिति क्या रंग लाएगी ये मंगलवार ही तय करेगा।


इससे पहले विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान जब संदीप सिंह की टिकट घोषित होनी थी, तब भी कल्याण सिंह अलीगढ़ आ गए थे और उनके पौत्र की टिकट लखनऊ से घोषित की गई थी। सब जानते हैं कि संदीप सिंह यूपी सरकार में वर्तमान में शिक्षा राज्य मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed