{"_id":"5c8c0772bdec22145411fa19","slug":"171552680818-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल कुछ नहीं कर पाए तो प्रियंका को आगे ला रहे : रंजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल कुछ नहीं कर पाए तो प्रियंका को आगे ला रहे : रंजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस को लग रहा है कि राहुल गांधी कुछ नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए प्रियंका गांधी को आगे ला रहे हैं।
पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रियंका के आने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हमारी पार्टी में भी कई ऐसी महिला हैं, जिनके सामने प्रियंका गांधी कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय की बागडोर महिलाओं के हाथ में सौंपी है। बसपा में महिला विंग नहीं होने पर उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा में महिलाओं का मान, सम्मान सुरक्षित है। संगठन से लेकर टिकट वितरण तक में महिलाओं का ध्यान रखा जाता है।
आकर्षण के केंद्र में मुस्लिम महिला
अलीगढ़। महिला सम्मेलन में मुस्लिम महिला आकर्षण की केंद्र में रही। करीब 80 से 100 मुस्लिम महिलाएं सम्मेलन में आई थीं। वक्ताओं द्वारा तीन तलाक से निजात दिलाने की बात कही गई तो खूब ताली भी बजीं।
विज्ञापन
आपसी सामंजस्य का अभाव
अलीगढ़। सम्मेलन में महिला मोर्चा महानगर एवं जिला के बीच समन्वय का अभाव देखने को मिला। इसको लेकर एक बार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची रंजना उपाध्याय खीज गईं और कहा कि जब पदाधिकारी ऐसा करेंगी तो कार्यकर्ताओं पर क्या असर पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने से काफी देर तक माइक बंद रहा। दिलचस्प बात यह है कि नेताओं ने जनरेटर का इंतजाम नहीं किया था। शुक्र है कि पांच-सात मिनट के अंदर में बिजली आ गई।