{"_id":"5bce3551bdec2269a7715f07","slug":"171540240721-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिव्यांग बच्चे भी सुनने में होंगे सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिव्यांग बच्चे भी सुनने में होंगे सक्षम
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कल यानी 24 अक्तूबर को पहली बार कॉकलीयर इम्प्लांट सर्जरी होने जा रही है। यह इम्प्लांट उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा, जो सुनने में सक्षम नहीं हैं। सर्जरी के बाद दिव्यांग बच्चे भी सुनने में सक्षम हो जाएंगे।
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं ईएनटी विभाग के चेयरमैन प्रो. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह सर्जरी भारत सरकार द्वारा संचालित आरबीएसके के माध्यक से जेएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग द्वारा नि:शुल्क में की जा रही है। सर्जरी में एम्स के प्रख्यात ईएनटी सर्जन प्रो. राकेश कुमार एवं डॉ. कपिल सिक्का अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन एम्स ऋषिकेश के प्रो. सौरभ वार्ष्णेय के नेतृत्व में चिकित्सक टेम्पोरल बोन की शल्य क्रिया के विषय में जीवंत प्रदर्शन करेंगे। इसके आयोजन में ईएनटी विभाग के प्रो. कमलेश चंद्र, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. नफीस अहमद फारूकी, डॉ. आफताब अहमद, डॉ. महताब आलम आदि सहयोग देेंगे।