फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छर्रा अडडा विवाद मंडलायुक्त से मिले जमीरउल्लाह

छर्रा अडडा विवाद मंडलायुक्त से मिले जमीरउल्लाह

Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
छर्रा अडडा विवाद मंडलायुक्त से मिले जमीरउल्लाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


छर्रा अड्डा की जमीन पर हक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यहां की खसरा नंबर 1996 वक्फ संख्या 137 कब्रिस्तान भटियारान की जमीन पर वहां के किराएदारों ने अपना पक्ष सामने रखा है।

बसपा नेता एवं पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के साथ गुरुवार को स्थानीय लोग मंडलायुक्त अजयदीप सिंह से मिलने पहुंचे और उनके समक्ष अपने कागजात पेश किए। मंडलायुक्त ने कागज देखने के बाद कहा कि वो इसकी जांच कराएंगे और उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


गौर हो कि कुछ दिन पूर्व ही एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने वहां की जमीन खाली करा कर उसे सरकारी की संपत्ति घोषित कराया हैै। वहीं किराएदारों का कहना है कि वह कई दशकों से रहे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संपत्ति वक्फ की है, वो नगर निगम और वक्फ को इसका किराया आदि दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को घर देने पर जोर लगा रहे हैं वहीं कुछ सरकारी अफसर बसे बसाए घर उजाड़ रहे हैं। इस दौरान कमिश्नरी में सुबह तकरीबन 50 लोग एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed