फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री के सामने रोया दुखड़ा... अधिकारी उनकी नहीं सुनते

भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री के सामने रोया दुखड़ा... अधिकारी उनकी नहीं सुनते

Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री के सामने रोया दुखड़ा... अधिकारी उनकी नहीं सुनते
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भाजपा की जिला कार्यकारिणी व सभी मंडल अध्यक्षों के साथ मथुरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर बैठक की। प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों ने समस्याएं भी सुनीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब संगठन के साथ प्रभारी मंत्री द्वारा बैठक कर शिकायतें सुनीं गईं।

बैठक के दौरान भाजपा सासनी मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा व रूपेश उपाध्याय ने कहा कि सासनी में परशुराम जयंती शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा निकालने पर पुलिस द्वारा धारा 144 के उल्लंघन में तमाम विप्र बंधुओं पर झूठा मुकदमा कायम कर लिया गया। पुलिस किसी भी मामले में कोई सुनवाई नहीं करती है।
विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि नगला भुस से नगला उम्मेद तक बाईपास बनने से आगरा, अलीगढ़ से आने वाली अधिकांश बस सिटी में न होकर बाईपास होकर गुजर जाती हैं। हाथरस की सवारियों को जबरन बाईपास पर उतार दिया जाता है। बाईपास पर अस्थाई रोडवेज का बस स्टैंड बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक जून से 15 जून तक जिले में भर में सेक्टर स्तर पर चौपाल लगाई गई थीं, जिसमें प्रशासन अधिकारियों को शामिल होना था, लेकिन कोई अधिकारी शामिल नहीं हुआ। भाजपा नेता ब्रजेश चौहान ने कहा कि विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है।


भाजपा नेता संजय सक्सेना ने विद्युत अधिकारियों की शिकायत की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सुमित शर्मा, धीरेंद्र चौहान, नंदिनी देवी, सुनील गौतम, लक्ष्मण राजपूत, रामगोपाल बघेल, प्रभात पचौरी, संतोष पुंढीर, मूल चंद्र वाष्र्णेय, रामकुमार वर्मा, एसपीएस चौहान व सभी 12 मंडल के अध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed