फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आरक्षण मुद्दे में भड़काऊ पोस्ट पर सीधे मुकदमा

आरक्षण मुद्दे में भड़काऊ पोस्ट पर सीधे मुकदमा

Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण मुद्दे में भड़काऊ पोस्ट पर सीधे मुकदमा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एससी/एसटी पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लेकर पनपे हालात के लिए सोशल मीडिया को ज्यादा जिम्मेदार माना जा रहा है। इसी के चलते पुलिस अब सख्ती के मूड में दिखाई दे रही है।

पिछले दिनों दलित समाज की ओर से हुए भारत बंद और अब अब सवर्णों की ओर से भारत बंद संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले जाने की कड़ी निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देश पर चेतावनी दी गई है कि भड़काऊ पोस्ट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस संबंध में एसएसपी व एसपी सिटी की ओर से अपील जारी की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा लगातार भारत बंद आदि के कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट डाले जा रहे हैं। सभी लोगों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर नियम विरुद्ध भड़काऊ पोस्ट, फोटो आदि न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर धार्मिक, जातीय अथवा समाज में विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट डालेगा। शेयर अथवा लाइक करेगा, उसके विरुद्ध आईटी एक्ट व आईपीसी की सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ जनपद की सोशल मीडिया सर्विलांस सेल व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर आदि सभी सोशल साइट्स पर अत्यंत सतर्क दृष्टि रखे हुए है।


ग्रुप एडमिन भी इस प्रकार के किसी भी पोस्ट के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और पहली सख्त कार्रवाई उनके विरुद्ध ही की जाएगी।

-दलित आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भड़काऊ सामग्री डाली जा रही है। इसी तरह अब सर्वणों की ओर से भारत बंद को लेकर अपील के साथ तरह-तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही है। इससे माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस प्रशासनिक टीम पूरी तरह तैयार है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। -राजेश पांडेय एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed