फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम प्रकाश बैटरीज

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम प्रकाश बैटरीज

Wed, 14 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम प्रकाश बैटरीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला और 112 साल की बुढ़िया की घुटी की ओर से आयोजित रूरल टैलेंट हंट टी-20 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रकाश बैटरीज पहली टीम हो गई है। वहीं, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने दो रन से रोमांचकारी जीत दर्ज की। बुधवार को अंक और रन रेट के आधार पर अन्य टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते साफ हो जाएंगे।

मंगलवार को चाहर क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर प्रकाश बैटरीज के कप्तान ने पहले बल्लेेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआत काफी खराब रही। पहला विकेट जल्द ही गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद निशांत जैन (61 रन) व गौरव (23 रन) ने पारी को संभाला। इनके अलावा कफील अहमद (28 रन), मोहम्मद आसिफ (26 रन) व शिवम बंसल ने (37 रन) ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम ने छह विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंकुश व वीरु कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में उतरी एसबीआई की टीम के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी। सलामी बल्लेबाज राहुल शर्मा (96 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। राहुल जब तक क्रीज पर रहे जीत की महक टीम को मिलती रही। राहुल के आउट होते ही जीत फिसल गई।

नौ विकेट पर टीम 190 रन ही बना सकी। प्रकाश बैटरीज ने आठ रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। शिवम बंसल ने दो विकेट चटकाए। जट्टारी ऑटो सेल्स के डायरेक्टर सुधीर गोयल ने निशांत जैन को मैन ऑफ द मैच व मोस्ट वैल्यूएबिल प्लेयर का पुरस्कार राहुल शर्मा को दिया।

दूसरे मैच में नीहार मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने टॉस जीतकर कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। टीम की शुरुआत ज्यादा ठीक नहीं रही। हिमांशु (32 रन) व लक्ष्मण सिंह ने (19 रन) की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

पूरी टीम 19.3 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। मनीष ठाकुर ने चार, मोहित सिंह ने तीन व विवेक शर्मा ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी नीहार मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पिछले मैच के शतकवीर दीपक चौधरी नौ रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए।

प्रकाश कुमार ने (51 रन) संयमित पारी खेली। मगर कसी गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज रन को तरसते रहे। विकेट गिरने से नीहार मीरा स्कूल से जीत दूर हो गई। निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर टीम 128 रन ही बना सकी। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने दो रन से मैच जीत लिया।

अंकुर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अंकुर चौहान ने हिमांशु चौहान को मैन ऑफ द मैच व मोस्ट वैल्यूएबिल प्लेयर का पुरस्कार प्रकाश कुमार को दिया। अंपायरिंग शारिक उस्मानी व नरेश कुमार गुल्ला ने की। कमेंट्री अजय शर्मा व स्कोरिंग निवेदिता राजपूत ने की।


आज होगा मैच
सुबह 8:30 बजे डिजिटल वर्ल्ड व यॉर्क लाक्स के बीच मैच खेला जाएगा। दोपहर 12 बजे से अमर उजाला व 112 साल की बुढ़िया की घुटी की टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
-----------------------------
यह हैं प्रायोजक
112 साल की बुढ़िया की घुटी
सह प्रायोजक
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज

यह हैं सहयोगी
राघव वेलफेयर सोसाइटी, रेडियंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, शांति निकेतन इंटरनेशनल स्कूल, सक्षम आईएएस/पीसीएस, सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स, एक्स फैक्टर, सनराइज होम्स, जनता फर्नीचर, नीहार मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरोमा रॉयल सैलून, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, डिजिटल वर्ल्ड, सक्षम क्लासेज, भारतीय स्टेट बैंक, विकास स्वीट्स, न्यू स्टाइल सिग्नेचर सैलून एंड स्पा, यार्क लॉक, क्रोनेक्स प्रकाश बैट्रीज उद्योग, शारदा इंडस्ट्रियल कांप्लेक्स, पाठशाला क्लासेज, अंकुर पब्लिक स्कूल, जट्टारी ऑटो सेल्स, मोहम्मद फुरकान मेयर, स्टार प्लस इलेक्ट्रानिक्स, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, एयरविंग्स पब्लिक स्कूल, ओएआईटी सिक्योरिटी कारपोरेशन, मेडिकल पार्टनर रेणुका हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, गिफ्ट पार्टनर आईटीएम अलीगढ़, रेडियो पार्टनर करंट एफएम, डिजिटल मीडिया पार्टनर एटी न्यूज, वेन्यू पार्टनर चाहर क्रिकेट एकेडमी, कोडिया ऑटो सेल्स रॉयल इनफील्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed