फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तीस साल फरार रहे लुटेरे को नहीं दी जमानत

तीस साल फरार रहे लुटेरे को नहीं दी जमानत

Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
तीस साल फरार रहे लुटेरे को नहीं दी जमानत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विभिन्न मामलों में सत्र न्यायालय ने कई अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इनमें तीस साल फरार रहे लूट के मुकदमे में आरोपी की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी डॉ. अबसार किदवई के अनुसार हत्या के मामले में आरोपी नानू पुत्र सुभान निवासी गुलजार गली जमालपुर थाना सिविल लाइंस की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि गुलजार गली जमालपुर निवासी मौ. शरीफ के भाई रशीद अहमद को नानू 9 सितंबर 2017 को अपने साथियों के साथ ले गया। बाद में सुबह देखा तो खाली प्लाट में रशीद की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कोर्ट ने नानू की जमानत याचिका खारिज कर दी। हत्या के ही एक और मामले में कोर्ट ने महाराज सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी कैमावली थाना इगलास की जमानत याचिका निरस्त कर दी।

उस पर अन्य नामजदों की मदद से फायरिंग व मारपीट कर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। कोर्ट ने करुआ निवासी जरारा थाना अरनियां बुलंदशहर की जमानत याचिका भी निरस्त कर दी।


धारा 394 व 411 का अभियुक्त करुआ तीस साल से कोर्ट में पेश नहीं हुआ, जबकि उसके कई बार गैरजमानती वारंट भी जारी हुए और कुर्की की कार्रवाई की हुई। अब पुलिस ने उसे 30 साल बाद गिरफ्तार किया है।

छेड़खानी के आरोपी विवेक, रवेंद्र, देवेंद्र, विजयपाल व वीरपाल निवासीगण कसेरी थाना गंगीरी की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed