{"_id":"5a6f87634f1c1ba4268b73fa","slug":"171517258595-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा से नगरों की ओर बढ़ रहा पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा से नगरों की ओर बढ़ रहा पलायन
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अंतरराष्ट्रीय भूगोल संगठन के उपाध्यक्ष तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. आरबी सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास में चुनौतियों को समग्र रूप से हल करने की आवश्यकता है, क्योंकि नगरीय विकास में अधिक ध्यान दिया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्र उपेक्षित हैं। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से नगरों में पलायन बढ़ रहा है।
प्रो. सिंह सोमवार को एएमयू के भूगोल विभाग में ग्रामीण विकास में चुनौतियां विषय पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नगर की ओर पलायन से दोनों स्थानों पर समस्याओं में इजाफा हो रहा है। यूजीसी एचआरडी सेंटर के निदेशक प्रो. एआर किदवई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रो. शहाब फजल, प्रो. अतीक अहमद, डॉ. सालेहा जमाल, डॉ. एमजे वारसी आदि मौजूद थे।