फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आटा व सरसों के तेल की बिक्री पर रोक

आटा व सरसों के तेल की बिक्री पर रोक

Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
आटा व सरसों के तेल की बिक्री पर रोक
आटा व सरसों के तेल की बिक्री पर रोक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बिना लाइसेंस आटे की पैकिंग कर बेच रहीं इकाई के 1200 लीटर सरसों का तेल एवं विभिन्न वजनों में 498 आटे के पैकों की बिक्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रोक लगा दी है।

टीम ने इकाई से सरसों का तेल एवं आटे का सैंपल भरा है। एक अन्य प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे, समा के चावल एवं लाल मिर्च का नमूना भरा गया है। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को धनीपुर मंडी स्थित विकास लोक कालोनी की सुपर शक्ति आटा नाम की इकाई में चेकिंग की। इस दौरान व्यवसायी के पास आटे एवं सरसों के तेल की बिक्री से संबंधित लाइसेंस नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकिंग में भी न तो लेबल था और न ही अन्य आवश्यक घोषणाएं। कार्यस्थल पर गंदगी पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए इकाई का 1200 लीटर सरसों का तेल, दस किलो के आटे के 410 पैक, 50 किलो के 38 पैक तथा 25 किलो के 50 पैकों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई।


यहां से सरसों का तेल एवं आटे का नमूना भरा गया। इसके बाद टीम ने मां दुर्गा प्रोवीजन स्टोर से कुट्टू का आटा, समां के चावल एवं लाल मिर्च के नमूने भी भरे। इस मौके पर डीओ डा. गौरीशंकर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed