{"_id":"59b057044f1c1bee7f8b4767","slug":"171504728836-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में सुरेश कचौड़ी वाले की ढकेल हुई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में सुरेश कचौड़ी वाले की ढकेल हुई वायरल
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश कचौड़ी वाले की ढकेल हुई वायरल
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रक्षाबंधन के दिन रेलवे रोड पर डबल मर्डर के आरोपी सुरेश कचौड़ी वाले की ढकेल दो दिन पूर्व दोबारा से रेलवे रोड स्थित ढपरा रोड पर सज गई। इसकी महानगर में जबर्दस्त चर्चा है। कुछ लोगों ने इसके फोटो भी वायरल कर दिए हैं।
बताते चलें कि रक्षाबंधन के दिन ढपरा रोड रेलवे रोड पर कचौड़ी की ढकेल लगाने वाले सुरेश कचौड़ी वाले ने अवैध वसूली से तंग आकर दो सगे भाइयों की अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुरेश द्वारा पुलिस के सामने सरेंडर किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
तब से उसकी ढकेल बंद चल रही थी। कयास लगाए जा रहे थे कि अब वह उस स्थान पर आसपास के तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए दोबारा से कारोबार नहीं कर सकेगा। लेकिन दो दिन पूर्व उसके परिजनों ने दोबारा से ढकेल सजाकर कचौड़ी बेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किसी ने ढकेल की फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से पुलिस ने भी वहां निगहबानी बढ़ा दी है। किसी तरह की हरकत न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।