{"_id":"59876f354f1c1b99108b485d","slug":"171502048053-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिस्र में कमाल दिखाएंगे अलीगढ़ के लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मिस्र में कमाल दिखाएंगे अलीगढ़ के लाल
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र में कमाल दिखाएंगे अलीगढ़ के लाल
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़ ।
इजिप्ट (मिस्र) में शहर के ताइक्वांडो खिलाड़ी कमाल दिखाते नजर आएंगे। हाल ही में हुई आगरा में तीसरी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम से खेलते हुए कार्तिक राज सिंह चौहान, रिशित ध्वज सिंह, अरनव कीर्ति (ग्रुप) ने स्वर्ण पदक जीता। उनके स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही इजिप्ट में खेलने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
प्रतियोगिता में आंचल आहूजा, अनुष्का शर्मा, अनन्या सिंह (ग्रुप) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रदेश की टीम के खाते में एक स्वर्ण, एक रजत, चार कांस्य पदक आए।
उप्र टीम के कोच राजीव चौहान ने बताया कि वे अपने खिलाड़ियों के साथ अत्यधिक कठिन परिश्रम करते हैं और यह पदक इसी परिश्रम के फलस्वरूप मिले हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शालिनी चौहान ने कहा कि यदि खेलों में सियासत न हो तो खेल और खिलाड़ियों का और भला हो जाए।
विज्ञापन
ओलंपिक में पदक हासिल करने से भी नहीं चूकेंगे। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव सीके शर्मा व जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विवेक बंसल ने खिलाड़ियों को शानदार जीत पर बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।