फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में गंगा और यमुना का पानी उफान पर

अलीगढ़ में गंगा और यमुना का पानी उफान पर

Sat, 15 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में गंगा और यमुना का पानी उफान पर
गंगा एवं यमुना का पानी उफान पर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पहाड़ों पर हो रही वर्षा के चलते गंगा एवं यमुना नदी उफान पर हैं। इससे वाकिफ प्रशासन ने जनपद में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई के साथ पुलिस विभाग को बाढ़ के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया है तो खैर एवं अतरौली एसडीएम को पड़ाव स्थलों के चिन्हांकन के साथ नाव, जेनरेटर, खाना, दवाई आदि की व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पहाड़ों पर निरंतर हो रही वर्षा से सभी नदियों का जलस्तर उफान पर है। खैर से निकलने वाली यमुना एवं अतरौली से निकलने वाली गंगा की लहरें सामान्य से ऊपर उफन रही हैं। स्थिति से वाकिफ प्रशासन ने जनपद में बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


खैर एवं अतरौली के एसडीएम को जल स्तर पर नजर रखने तथा बाढ़ चौकियों के साथ पड़ाव स्थलों के चिन्हांकन के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने इनकी सूची जल्द से जल्द मांगी है। बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था को कहा गया है तो विद्युत आपूर्ति भंग होने की समस्या से निपटने के लिए जेनरेटर आदि के इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ आने पर संक्रामक रोग फैलने की आशंका के मद्देनजर सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर बाढ़ चौकियों एवं पड़ाव स्थलों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं स्टाक में रखने तथा खाद्य वस्तुओं का भी पर्याप्त इंतजाम रखने को कहा गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने स्वीकार किया कि जनपद में बाढ़ के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed