फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   170 kg sultan drinks milk, eats butter. drinks cold drinks

बकरीद: 170 किलो का सुल्तान पीता है दूध-कोल्डड्रिंक, खाता है मक्खन और कीमत दो लाख रुपये; ऐसा है यह बकरा

Sun, 25 Jun 2023 06:21 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 06:21 PM IST
सार

सुल्तान का वजन 170 किलो है और ऊंचाई 46 इंच है, जो सिंधी-गुजरी प्रजाति का है। सुल्तान की कीमत दो लाख रुपये है। सुल्तान कोल्ड ड्रिंक पीता है। नरम बिस्तर पर आराम करता है।

विज्ञापन
170 kg sultan drinks milk, eats butter. drinks cold drinks
बकरा सुल्तान को देखते लोग - फोटो : नितिन गुप्ता

विस्तार

अपने वजन और कीमत से सुल्तान (बकरा) अलीगढ़ के शाहजमाल में आकर्षण का केंद्र बना है। 170 किलो वजन का सुल्तान रोजाना दूध पीता है। मक्खन युक्त रोटियां खाता है। ईद उल अजहा के लिए सजे बकरा मंडी में विक्रेता फरहान के चार बकरे सुल्तान, किंग, पाशा और जहांगीर अपने कद-काठी से खरीदारों को रिझा रहे हैं।

विज्ञापन


बकरा विक्रेता फरहान ने बताया कि सुल्तान का वजन 170 किलो है और ऊंचाई 46 इंच है, जो सिंधी-गुजरी प्रजाति का है। किंग का वजन 165 किलो, पाशा का वजन 140 और जहांगीर का वजन 100 किलो है। उन्होंने कहा कि सुल्तान की कीमत दो लाख रुपये है, जिसकी कीमत एक लाख 80 हजार रुपये लग चुकी है।
विज्ञापन


चारों बकरों की कीमत सात लाख रुपये मांग रहे हैं। इन बकरों के खाने-पीने के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं। सुल्तान कोल्ड ड्रिंक पीता है। नरम बिस्तर पर आराम करता है। जब यह चारों बकरे शाहजमाल पहुंचे, तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई बकरों के वजन और खूबसूरती पर फिदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरों की सजने लगी मंडी
 ईदुल अजहा का त्योहार 29, 30 और एक जुलाई को होगा। इन तीन दिनों में बकरों की कुर्बानी दी जाएगी। इसके लिए बकरों की मंडी सजने लगी। जीवनगढ़ पुलिया, सर सैयद नगर, जमालपुर, शाहजमालपुर सहित अन्य इलाकों में बकरों की खरीद-फरोख्त हो रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार हर बकरा पांच हजार रुपये महंगा बिक रहा है। जो बकरा पिछली बार 10 हजार रुपये में बिका था। इस बार वही बकरा 15 हजार रुपये में व्यापारी बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed