{"_id":"5a0211944f1c1bc9678ba34f","slug":"17-contenders-on-the-mayor-seat-including-rajiv-from-bjp-madhukar-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से राजीव, कांग्रेस से मधुकर सहित मेयर सीट पर 17 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से राजीव, कांग्रेस से मधुकर सहित मेयर सीट पर 17 दावेदार
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा मेयर प्रत्याशी डा. राजीव अग्रवाल, सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय निर्वाचन 2017 की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हो गई। इस दौरान जिले के 12 निकायों में मेयर, चेयरमैन, पार्षद एवं सभासद पदों पर कुल मिलाकर 1341 पर्चे भरे गए। आखिरी दिन नगर निगम के मेयर पद की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल एवं कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा ने पर्चा भरा। भाजपा से टिकट न दिए जाने से नाराज वार्ष्णेय समाज के तीन प्रत्याशियों ने मेयर पद पर पर्चा दाखिल कर इस दिलचस्प जंग को नया मोड़ दे दिया है। नगर निगम पार्षद पद पर सात दिनों में 471 पर्चे भरे गए।
नगर निकाय चुनाव 2017 की एक नवंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हो गई। आखिरी दिन नगर निगम के पार्षद पद के लिए कुल 293 नामांकन दाखिल हुए। जबकि मेयर पद के लिए नौ नामांकन पत्र भरे गए। इस तरह पार्षद पद पर कुल मिलाकर 471 नामांकन पत्र भरे गए। जबकि मेयर पद के लिए 17 नामांकन हुए। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल ने दोपहर 1.20 बजे चार सेटों में पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक के रूप में भूप्रकाश माहौर, राजीव भारती, राजाराम मित्र एवं राजकुमार सहयोगी ने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा ने दोपहर 1.45 बजे तीन सेट में परचा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक रहे महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल, इजलाल अहमद एवं परवेज अहमद। इनके अलावा आप प्रत्याशी मोनिका थापर ने एक और सेट दाखिल किया। यही नहीं वार्ष्णेय समाज के निर्दलीय मेयर प्रत्याशी प्रदीप गंगा, हरीकिशन वार्ष्णेय, संगीता वार्ष्णेय ने भी मेयर का पर्चा भरा। निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कुमार पुत्र तेजपाल, दीपक अग्रवाल, राजीव कुमार, सत्यप्रकाश एवं राकेश ने मेयर का भी पर्चा दाखिल किया।
78 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं राजीव
भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार अग्रवाल डीएस कॉलेज से एमएससी मैथमैटिक्स और पीएचडी मैथमैटिक्स कर चुके हैं। उनके पास नकद 85 हजार, पत्नी स्मिता अग्रवाल के पास 25 हजार नकद हैं। ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में 26 हजार की नगदी जमा है तो 98 हजार 900 रुपये की एफडी पत्नी के नाम है। बेटे के नाम एक हजार रुपये जमा है। फंड और शेयर में राजीव ने खुद 3.28 लाख और पत्नी ने 15.49 लाख रुपये निवेश कराए हैं। एलआईसी में राजीव की पालिसी 6.35 लाख रुपये की है। इसके अलावा 72 हजार की आरडी है। पत्नी के नाम एलआईसी की साढ़े तीन लाख रुपये की पालिसी है। पीपीएफ योजना में राजीव के 1.46 लाख रुपये जमा हुए। बेटे के नाम एलआईसी की 6 लाख की पालिसी और पीपीएफ में 16 हजार रुपये जमा है। राजीव पर कोई वाहन नहीं है, लेकिन पत्नी के नाम मोटरसाइकिल है। राजीव के पास 100 ग्राम सोना और 346 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 3.12 लाख रुपये है। पत्नी के पास 435 ग्राम सोना और 800 ग्राम चांदी है, जिसकी कुल कीमत 13.67 लाख रुपये है। बेटे के पास 30 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 90 हजार रुपये है। कुल 61.53 लाख रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति में पैतृक मकान सराय मान सिंह में है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये की है। पत्नी के नाम दो प्लाट मथुरा रोड पर है, जिसकी कुल कीमत 5 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3.23 करोड़ की संपत्ति है मधुकर के पास
कांग्रेस प्रत्याशी मधुकर शर्मा के पास 3.25 लाख रुपये और उनकी पत्नी शीतल शर्मा के पास 1.75 लाख रुपये नगद हैं। बैंक में मधुकर के पास आईसीआईसी बैंक में 30 लाख रुपये और पत्नी के नाम भी 30 लाख रुपये जमा हैं। एक फार्च्यून कार 22.05 लाख रुपये की कीमत की। एक आईटेन कार 5.50 लाख रुपये कीमत की है। जेवरों में 222 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 5.43 लाख रुपये है। पत्नी के पास 732 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 19.63 लाख रुपये है। इनके पास दो किलो चांदी भी है जिसकी कीमत 80 हजार है। दंपत्ति के पास एक करोड़ 18 लाख रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति में पत्नी के पास 27 बीघा जमीन नेहरा गांव लोधा में है। कृषि भूमि 1381 वर्गमीटर है जिसकी कीमत 1.23 करोड़ रुपये है। पत्नी के नाम भवन जापान हाउस में हैं जिसकी कीमत 31 लाख रुपये है। कुला मिला कर 2.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
सभी 17 मेयर प्रत्याशी
1-भारतीय जनता पार्टी से राजीव अग्रवाल
2-बहुजन समाज पार्टी से फुरकान अहमद
3-कांग्रेस पार्टी से मधुकर शर्मा
4-समाजवादी पार्टी से मुजाहिद किदवई
5-स्वतंत्र जनता राज पार्टी से गवर्नर सिंह लोधी
6- आम आदमी पार्टी से मोनिका थापर
7-राष्ट्रीय लोकदल से प्रतीक चौधरी
8-पीस पार्टी से दिलीप कुमार शर्मा
9-निर्दलीय प्रत्याशी सुधीश वार्ष्णेय
10-निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम सिंह
11-निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गंगा
12-निर्दलीय प्रत्याशी हरी किशन वार्ष्णेय
13-निर्दलीय प्रत्याशी संगीता वार्ष्णेय
14-निर्दलीय प्रत्याशी बब्बे कुमार
15-निर्दलीय प्रत्याशी दीपक अग्रवाल
16-निर्दलीय प्रत्याशी सत्यप्रकाश
17-निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार