फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रोडवेज में मृतकों एवं घायलों को सहायता देने की खबर

रोडवेज में मृतकों एवं घायलों को सहायता देने की खबर

Tue, 20 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज में मृतकों एवं घायलों को सहायता देने की खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गभाना थाना क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से मृत बस सवार पांच मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये तथा घायलों को 20-20 हजार रुपये की नगद धनराशि क्षेत्रीय प्रबंधक ने सोमवार को प्रदान की। इसके साथ ही दुर्घटना के कारणों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है।

विदित हो कि रविवार की रात को गभाना थाना क्षेत्र में लाइट खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी फर्रुखाबाद डिपो की बस में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही सेवा प्रबंधक संजीव कुमार समेत अन्य परिवहन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सोमवार की सुबह क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार एके दास भी थाने पहुंचे। इसके बाद अस्पताल और फिर मृतक तथा घायलों के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये तथा घायलों को 20-20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि घायल तथा मृतकों के परिजनों को धनराशि दी गई है, जो रोडवेज के फंड से प्रदान की गई है। यात्री की टिकट में बीमा का पैसा भी जुड़ा होता है। दुर्घटना होने पर यह धनराशि देने का प्रावधान है।

इसी के तहत मृतक तथा घायलों को धनराशि प्रदान की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी ने बताया कि दुर्घटना में घायल एटा निवासी 22 वर्षीय दिव्या, 28 वर्षीय देवेंद्र, एटा के सदन स्थित शांतिनगर निवासी ओमपाल, दिल्ली निवासी अनुज शर्मा, कुरावली निवासी सत्यवीर सिंह, हरियाणा के फतेहाबाद निवासी प्रीति को 20-20 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।


इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक रुहाना बेगम के पत्नी बहार शेर, मधु पत्नी देवेंद्र के साढ़ू देवेंद्र, यतेंद्र पुत्र रमेश चंद के बहनोई मुकेश, भाई अनुज, रविकांत पुत्र रूपकिशोर के परिजन श्रीकांत, आशीष कुमार पुत्र रामआधार के भाई अक्षय को 50-50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि अभी एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को भी सहायता धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed