फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर आयुक्त के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई तीन को

नगर आयुक्त के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई तीन को

Sun, 21 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई तीन को
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नगर निगम वर्कशाप के सामने सेना की जमीन पर कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बनाने पर नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ दायर किए मुकदमे की सुनवाई शनिवार को अदालत में हुई। जिसमें तय हुआ कि जहां डंपिंग हो रही है वहां से कूड़ा हटेगा और यह काम अदालत की निगरानी में होगा।

मामले की अगली सुनवाई अब तीन नवंबर को होगी।
नागरिक चेतना समिति की ओर से दायर किए मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता राम कृष्ण तिवारी और जीडी शर्मा ने बताया कि नगर निगम वर्कशाप वालों ने ट्रैक्टरों का डीजल घोटाला करने के लिए कूड़े की डंपिंग अपने ही वर्कशाप के सामने करनी शुरू कर दी। जिससे यहां पर 100 बीघा मैदान बड़े कूड़े के ढेर में बदल गया। यह जमीन सेना की है।
विज्ञापन

इस डंपिंग के चलते प्रतिभा कालोनी, न्यू राजेंद्र नगर, राजेंद्र नगर, नगर निगम कालोनी, क्रिश्चियन कालोनी आदि आसपास की हजारों की आबादी का जन स्वास्थ्य खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी भी वहां से कूड़ा हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है। जबकि नगर निगम के अधिवक्ताओं ने अदालत को भरोसा दिलाया था कि उस जमीन पर बोर्ड आदि लगाए जाएंगे कि यहां पर कूड़ा डालना दंडनीय अपराध है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत में तय हुआ कि अब इस मामले की सुनवाई तीन नवंबर को होगी। राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि मौके के ताजा साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed