{"_id":"5b4a5f6c4f1c1b36748b4caa","slug":"161531600748-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्वर्ण जयंती नगर स्थित हरे कृष्ण भक्ति केंद्र से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली गई। रथ यात्रा में भक्त हरे-रामा, हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। रथ को खींचकर मंडलायुक्त ने भी भगवान का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान आगमन एवं छप्पन भोग के पश्चात हुआ। इसके बाद भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया। भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम, बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार प्रभु के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की भक्तों में होड़ मची हुई थी।
भक्त रथ को खींचने के लिए लालायित थे। फुटवारी गेस्ट हाउस से शुरु होकर रथयात्रा रामघाट रोड होते हुए टीकाराम मंदिर पहुंची। यहां महाआरती के बाद भंडारा हुआ।
विज्ञापन
यहां दिल्ली से आए सिंपल लिविंग हाई थिकिंग के संस्थापक स्वामी कृष्ण चैतन्यदास ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने वाला व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त हो जाता है।
इस दौरान मंडलायुक्त अजय दीप सिंह, डा. गिरिराज, श्रीकृष्ण चैतन्य, अरूण अग्रवाल, कैलाश यादव, ब्रह्मदेव शर्मा, मनीष अग्रवाल, सुनील वार्ष्णेय, गोपाल शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, रामकुमार शर्मा, हरिओम कुमार, अरविंद आदि मौजूद थे।