{"_id":"5b1d879f4f1c1b6d4d8b5bb5","slug":"161528661919-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप की चेकिंग में गड़बड़ मिला टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप की चेकिंग में गड़बड़ मिला टाइम
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीएम वार रूम में शिकायत के आधार पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राना आटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर पूर्ति विभाग, आईओसी एवं बांट माप विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को चेकिंग की। चेकिंग में घटतौली तो नहीं मिली, लेकिन मशीन में टाइम गड़बड़ मिला। इस मामले में डीएसओ ने आईओसी से रिपोर्ट तलब कर ली है।
डीएम वार रूम में आरपी शर्मा नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी कि रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राना आटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर घटतौली हो रही है।
उन्हाेंने पंप से पेट्रोल डालने के बाद मिली रसीद भी शिकायत के साथ वार रूम के व्हाट्स ऐप नंबर पर भेजी थी। इसके अनुपालन में डीएसओ ने एआरओ विमल सिकरवार, आईओसी के अधिकारी विनायक गुप्ता, बांट माप विभाग के अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा।
आईओसी के अधिकारी विनायक गुप्ता ने बताया कि चूंकि हर रोज रात 12 बजे पेट्रोल डीजल के दाम बदले जाते हैं और उस समय ज्यादातर पंप बंद रहते हैं। इस वजह से पंप संचालकों को सुबह छह से साढ़े छह के बीच मशीन में पेट्रोल के नए रेट एवं टाइम डालने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
राना पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की सही मात्रा पायी गई, लेकिन टाइम गड़बड़ मिला है। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि इस मामले में आईओसी से रिपोर्ट मांगी गई है।