{"_id":"5aea31a64f1c1b61098b77d9","slug":"161525297574-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़...जेई के खिलाफ रिश्वत मांगने की प्रधान ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़...जेई के खिलाफ रिश्वत मांगने की प्रधान ने दी तहरीर
Updated Thu, 03 May 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला चंडौस (अलीगढ़)।
ब्लाक क्षेत्र के गांव देवपुर खिजरपुर के ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह ने बुधवार को चंडौस ब्लाक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई रामसेवक के खिलाफ 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए चंडौस कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
देवपुर खिजरपुर में ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह के अनुसार छह लाख रुपये से अधिक कीमत की गांव में सड़कें बनवाई थीं। इसका स्टीमेट जेई रामसेवक ने बनाया था। स्टीमेट बनाने के दौरान जेई ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। काम होने के बाद उसी काम की एमवी करने के लिए जेई से कहा तो जेई ने फिर से रिश्वत मांगी। ग्राम प्रधान के अनुसार उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया तो जेई भड़क उठे।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि जेई ने ग्राम पंचायत में हुए काम की आज तक एमवी नहीं की। उन्होंने इस बात की शिकायत ब्लाक प्रमुख किरन देवी व बीडीओ धीरेद्र राघव से की। ब्लाक प्रमुख किरन देवी ने चंडौस कोतवाल को जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
देवपुर खिजरपुर के ग्राम प्रधान ने बताया कि जेई ने स्टीमेट व एमवी करने के नाम पर पचास हजार रुपये लिए हैं। ग्रामप्रधान ने चंडौस कोतवाली में जेई के खिलाफ तहरीर दी है, इस पर कोतवाल चंडौस से जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिये कहा गया है। -किरन देवी ब्लाक प्रमुख चंडौस।
मेरे पास जेई रामसेवक के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत ग्राम प्रधान ने की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो जेई के खिलाफ कार्यवाही के लिये उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। धीरेंद्र सिंह राघव बीडीओ चंडौस।
जेई के खिलाफ कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान ने दिया है। इसमें जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। -जितेंद्र सिंह बाल्यान कोतवाल चंडौस।
ग्राम प्रधान गलत आरोप लगा रहे हैं। मैने कोई पैसा नहीं मांगा है। हर जांच के लिये तैयार हूं। मैं इमानदारी से अपना काम कर रहा हूं। -रामसेवक जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ब्लाक चंडौस।