फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू 11 वीं की प्रवेश परीक्षा में 44268 परीक्षार्थी शामिल

एएमयू 11 वीं की प्रवेश परीक्षा में 44268 परीक्षार्थी शामिल

Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एएमयू 11 वीं की प्रवेश परीक्षा में 44268 परीक्षार्थी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की 11वीं (विज्ञान/डिप्लोमा इंजीनियरिंग, मानविकी एवं वाणिज्य) की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में अलीगढ़ सहित देश के सात शहरों में आयोजित की गई। इसमें कुल पंजीकृत 50122 परीक्षार्थियों में से 44268 शामिल हुए। अलीगढ़ शहर में 43 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 29836 में से 26772 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच विज्ञान एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग की परीक्षा आयोजित की गई। भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दूर के परीक्षार्थी शामिल हुए। एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर, प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान एवं परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


शाम को 4 से 6 बजे के बीच मानविकी एवं वाणिज्य की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि अलीगढ़ के अतिरिक्त लखनऊ, बरेली, मेरठ, श्रीनगर, पटना एवं कोलकाता में परीक्षा का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि समस्त केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 गलत प्रश्न पर एक अंक का नुकसान
11 वीं के विज्ञान के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न थे। 50 सवाल विज्ञान एवं 30 सवाल गणित के थे। 10-10 सवाल इंडो इस्लामिक एवं जीके के थे। एक सवाल गलत होने पर 0.25 नंबर कट जाते हैं। वहीं सही उत्तर के लिए एक अंक मिलते हैं। मतलब चार गलत सवाल करने पर एक नंबर का नुकसान है। परीक्षा के जानकार विनीत कुमार का कहना है कि इस बार सामान्य वर्ग के छात्रों का चयन 65 से 70 अंक पर होने की उम्मीद है। इंटरनल के चांसेज 50 अंक के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed