{"_id":"5a3581d44f1c1b193e8b90db","slug":"161513456084-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा का निधन
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा का निधन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा का शनिवार सुबह 11.28 बजे वरुण ट्रामा सेंटर रामघाट रोड क्वार्सी में उपचार के दौरान निधन हो गया। बीती गुरुवार रात लगभग पौने दस बजे उनको अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेहद करीबी रहे योगेश दीक्षित ने बताया कि गुरुवार की रात को जब ब्रेन हेमरेज हुआ तो वह दिनेश शर्मा के स्वर्णजयंती नगर स्थित घर पर मौजूद थे। उस वक्त वह बिल्कुल ठीक थे।
दिनेश शर्मा के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलाें के नेताओं का स्वर्णजयंती नगर में जमावड़ा लगने लगा। दोपहर लगभग तीन बजे किशनपुर स्थित शमशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे निमांशु शर्मा ने उनको मुखाग्नि दी। छोटा बेटा हिमांशु भी उसके साथ था। उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख चंडौस सुधा शर्मा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
दिनेश शर्मा के निधन की खबर मिलते ही पूर्व कबीना मंत्री जयवीर सिंह, बरौली से विधायक दलवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, योगेश दीक्षित, महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल के प्रतिनिधि बृजेश शर्मा, एटा से प्रमोद गुप्ता, खैर ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, मेयर मो. फुरकान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे मधुकर शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव वसीम अहमद, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, ब्लाक प्रमुूख गिरीश यादव, मुनीष गौड़, जवां ब्लाक प्रमुख पति ऋषि शर्मा, सागर सिंह तोमर, शिव नारायण शर्मा सहित कई पार्टियों के नेता उनके आवास पर पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
छात्र संघ की राजनीति से शुरू हुआ था सफर
श्रीवार्ष्णेय महाविद्यालय के छात्र संघ सचिव बनकर दिनेश शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वह यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। योगेश दीक्षित ने बताया कि सुरेंद्र सिंह चौहान के साथ ही उनका राजनीतिक सफर हुआ था। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे और प्रदेश उपाध्यक्ष बने। उनका चयन प्रदेश अध्यक्ष के लिए होने वाला था कि उनकी जगह नदीम जायसी आ गए। इसके बाद वह कई पदों पर रहते हुए वर्ष 2002 और वर्ष 2007 में बरौली विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसी दौर में वह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। उनके साथ तल्हा अबरार महानगर अध्यक्ष रहे। लेकिन वर्ष 2014 में केंद्र में कांग्रेस की पराजय होने के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई। उसी दौर में उनको हटाकर विजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष और विवेक बंसल को महानगर अध्यक्ष बनाया गया।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस कमेटी की जोन प्रवक्ता गिरवर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के निधन पर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। गिरवर शर्मा ने उन्हें कांग्रेस का सच्चा योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक काल में अपनी कुशल रणनीति से गरिमा को सुरक्षित रखते हुए काम किया। महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर चलते हुए अपनी पत्नी सुधा शर्मा को ब्लाक प्रमुख बनवाया। इस मौके पर वीरी सिंह बंजारा, तारिक ख्वाजा, मुश्ताक अहमद, ठा. अमित सिंह, अशद फारूक, प्रमोद शर्मा, रामफूल उपाध्याय, पुरुषोत्तम, राम गोपाल रैना, मुख्तार अहमद, मुश्ताक अहमद, कुलदीप माथुर, मुदस्सिर खान, मंजू गौतम, हनी यादव, अनीता करोतिया, दीपक भारद्वाज, मुन्नालाल आजाद आदि उपस्थित थे।