फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में दलित कार्यकर्ता के साथ भाजपाइयों ने किया सहभोग

अलीगढ़ में दलित कार्यकर्ता के साथ भाजपाइयों ने किया सहभोग

Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में दलित कार्यकर्ता के साथ भाजपाइयों ने किया सहभोग
दलित समाज के कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

भाजपा नेताओं ने दलित कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज का आयोजन कर पार्टी के महानायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पंडित दीनदयाल के जन्म दिवस पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

गांधीनगर मंडल
भाजपा गांधीनगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में झम्मनलाल मंदिर दुर्गा पुरी में दलित व वंचित समाज के लोगों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने किया। डॉ. राजीव अग्रवाल, पवन शर्मा, मानव महाजन, मनीष राय, सुबोध स्वीटी, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार सहयोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिविल लाइन मंडल
मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में माता मंदिर बेगपुर में भक्तों के बीच फलों का वितरण किया गया। भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय महान विचारक, पत्रकार व भारतीय संस्कृति के उपासक थे। राजेंद्र चौहान, दीपक अग्रवाल, रनवीर बघेल, प्रदीप लोधी, रामेश्वर दयाल गुप्ता, नीरज बघेल, एमए बिगामी, महेंद्र लोधी, शमीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णुपुरी मंडल
मंडल अध्यक्ष जगदीश महाजन के नेतृत्व में नौरंगाबाद छावनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवेक सारस्वत ने पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। डॉ. मानवेंद्र सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, रीता राजपूत, अनिल सेंगर, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. मुकेश शर्मा, हरी शंकर शर्मा आदि मौजूद थे।


महावीरगंज मंडल
मंडल अध्यक्ष हरीबाबू गुप्ता के नेतृत्व में मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। देवेंद्र सैनी, संजय शर्मा, इमरान सैफी, कृष्णा गुप्ता, मनोज वार्ष्णेय, बिल्लू पाराशर, अशोक जैन, रीतेश वार्ष्णेय, शिव कुमार शर्मा, अख्तर पहलवान, शाहिद कुरैशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed