{"_id":"599ddd414f1c1bf07e8b4699","slug":"161503518017-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइये, मिलकर जगाएं स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइये, मिलकर जगाएं स्वच्छता की अलख
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइये, मिलकर जगाएं स्वच्छता का अलख
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश शासन और अमर उजाला की ओर से ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ का मंडल स्तरीय आयोजन कृष्णांजलि सभागार में 26 अगस्त को दोपहर 12 से ढाई बजे तक होगा। इसमें मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर पंचायत राज विभाग नंदनी जैन और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होंगे। जो इस मौके पर स्वच्छता की अलख जगाएंगे। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक काम कर रहे एनजीओ, संस्थाएं और प्रबुद्ध जन यहां आमजनों के बीच स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर देंगे। वह हर गली-मोहल्ले में इसका प्रचार-प्रसार करने की अपनी-अपनी योजनाएं बताएंगे। इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
--------
अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम में बड़ी से बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर सभी समाजसेवी और एनजीओ इस नेक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
- सुभाष चंद्र शर्मा, मंडलायुक्त।
अमर उजाला समय समय पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहा है। स्वच्छता अभियान में जुड़ने से हमारी पहल समाज में और व्यापक स्तर पर पहुंचेगी।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
-------------
इनसेट
चित्रकारों का सम्मान 26 को
अलीगढ़। अमर उजाला के जश्न-ए-आजादी के तहत हुए ड्राइंग कंपटीशन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले उभरते चित्रकारों को 26 अगस्त दोपहर 12 बजे कृष्णांजलि सभागार में सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब हो कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 अगस्त को ‘आजादी की उड़ान’ थीम पर ड्राइंग कंपटीशन हुआ था।