फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बालटाल और गुफा के पास अलीगढ़ के लंगरों को भक्तों का इंतजार

बालटाल और गुफा के पास अलीगढ़ के लंगरों को भक्तों का इंतजार

Fri, 14 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
बालटाल और गुफा के पास अलीगढ़ के लंगरों को भक्तों का इंतजार
बालटाल और गुफा पर बने लंगर पर श्रद्धालुओं का इंतजार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। गुरुवार की दोपहर तक गुफा पर बने अलीगढ़ के लंगर में एक भी यात्री नहीं था। कुछ यही हाल बालटाल वाले लंगर का भी था।

हालांकि श्रीनगर से अलीगढ़ के यात्रियों का एक जत्था बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। गुफा पर मौजूद सेवादारों का दावा है कि एक सप्ताह के अंदर बाबा बर्फानी भी गुफा छोड़ देंगे। इसके बाद बाबा के दर्शनों के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बालटाल स्थित लंगर पर मौजूद पवन सादाबादी ने बताया कि यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। सुबह से ही लंगर पर अलीगढ़ का कोई श्रद्धालु नहीं आया। अन्य स्थानों के कुछ श्रद्धालु आए जो कि दर्शनों के लिए आगे रवाना हो गए। बताया कि बाबा बर्फानी भी एक सप्ताह तक दर्शन दें तो बड़ी बात होगी। क्योंकि शिवलिंग पल-पल छोटा होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गुफा पर मौजूद अमित कुमार उर्फ भीम ने बताया कि गुफा पर भी कुछ यही हालात हैं। श्रद्धालुओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। गुफा पर बने लंगर में कोई श्रद्धालु नहीं है। बताया कि आतंकी हमले का ही असर है कि गुफा पर श्रद्धालुओं का अभाव है।

इसके विपरीत अलीगढ़ से गए राजकुमार ने बताया कि उनके साथ करीब 56 श्रद्धालु हैं और वह श्रीनगर से बालटाल के लिए रवाना हुए हैं। सेना की गाड़ियों के बीच करीब 63 छोटे-बड़े वाहनों में श्रद्धालु सवार हैं। यह पहले बालटाल पहुंचेंगे और इसके बाद गुफा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि श्री नगर से बालटाल वाले मार्ग पर प्रत्येक 50 मीटर पर सेना के हथियार बंद जवान सुरक्षा में लगे हैं।

कांग्रेसियों ने फूंका महबूबा मुफ्ती का पुतला

अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का रेलवे रोड पर पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शीलू पंडित ने कहा कि राम राज्य की बात करने वाली भाजपा हिंदुओं की रक्षा नहीं कर पा रही है। उपाध्यक्ष अमित ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक कमजोर नेता करार दिया। इस दौरान महामंत्री सागर सिंह तोमर, गुलजार अहमद, दीपक भारद्वाज, मनोज सक्सेना, उमेश अग्रवाल, गोरांग देव चौहान, संजय शर्मा, सगीर कुरैशी, विशाल चौहान, केके अग्रवाल मौजूद थे।


पुतला फूंक निकाला कैंडल मार्च

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले के विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव योगी राजीव कुंज, प्रदेश महासचिव दुष्यंत कुमार सिंह, राजेश गर्ग, शरद वार्ष्णेय, भानु प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, विपिन शर्मा, रजत मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed