{"_id":"594d71d54f1c1b52028b4711","slug":"161498247637-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का डाटा अभी तक नहीं कराया अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का डाटा अभी तक नहीं कराया अपलोड
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों का डाटा अभी तक नहीं कराया अपलोड
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
शासन के निर्देश के बाद अभी तक परिषदीय शिक्षकों का डाटा एकत्रित नहीं हो सका है। ऐसे में एडी बेसिक ने इस काम में जुटे अधिकारियों को दो दिन का समय और दिया है।
नई सरकार ने शिक्षकों के अंतर्जनपदीय समायोजन और तबादले के लिए नीति तय कर दी है। इसके तहत जिन विद्यालयोें में ज्यादा शिक्षक हैं, उनको ऐसे विद्यालयों में भेजा जाएगा जहां ज्यादा विद्यार्थी हैं और शिक्षकों की कमी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने निर्देश दिया था कि जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों का डाटा साफ्टवेयर पर अपलोड किया जाए। इसमें विद्यालयों में सृजित पद, वहां तैनात अध्यापक, सरप्लस शिक्षक से लेकर विद्यालयों की मुख्यालय से दूरी, शिक्षक की नियुक्ति की तिथि की जानकारी देनी है। यहां सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के अलावा सभी बीईओ इन सूचनाओं को संगृहीत करने में जुटे हैं, लेकिन अभी तक पूरा डाटा एकत्रित नहीं हो सका है।