{"_id":"594586fa4f1c1b8e7d8b47f5","slug":"161497728762-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस मिलने पर हंगामा
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं का संदिग्ध मांस पड़ा मिलने पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना मडराक के गांव सहारनपुर में पशुओं का संदिग्ध मांस मिलने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटते हुए प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर सीओ इगलास फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं, गांव प्रधान के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शनिवार देर रात गांव के पास ग्रामीणों को संदिग्ध मांस पड़ा दिखाई दिया जिससे गांव में हड़कंप मच गई। कुछ देर में वहां पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई और विरोध के सुर उठने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर सीओ इगलास आलोक कुमार और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।
इसके साध ही ग्रामीणों की मदद से गड्ढा खुदवाकर मांस दफन करवाया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।