फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फार्मूला भारत जीतने की तैयारी में जुटे एएमयू के छात्र

फार्मूला भारत जीतने की तैयारी में जुटे एएमयू के छात्र

Mon, 10 Jun 2019 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
फार्मूला भारत जीतने की तैयारी में जुटे एएमयू के छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अगले साल कोयंबटूर में आयोजित फार्मूला भारत में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र अपनी फार्मूला कार दौड़ाएंगे। 8 जून को एएमयू छात्रों ने क्वालीफाइंग क्विज पार कर ली है। इस क्विज में देश-विदेश की 120 से अधिक टीमों ने भाग लिया था।

जेडएचसीईटी फार्मूला रेसिंग 25 युवा इंजीनियरों की टीम है, जो फार्मूला रेसिंग कार खुद बनाती है। इससे पहले भी यह टीम एएमयू का प्रतिनिधित्व देश-विदेश की धरती पर कर चुकी है। फरवरी में इस टीम ने विश्व की सबसे कठिन क्विज फार्मूला स्टूडेंट जर्मनी भी क्वालीफाई किया था। अगले माह जुलाई में यह टीम बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होगी।
विज्ञापन


टीम के सदस्य कोयंबटूर में आयोजित फार्मूला भारत जीतने के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं। टीम के सदस्यों में कप्तान सारिक अनवर, शिवम, नफीस, नासिर, तासिफ, शुभम जैन, योगेश, बुरहान, अदिति, हिना, पाखिल, सुबूर, हिमांशु आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed