{"_id":"5cf96ba3bdec22070264cf0c","slug":"155984988520-aligarh-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली इंजीनियरों के आंदोलन से बिगड़ सकती है आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली इंजीनियरों के आंदोलन से बिगड़ सकती है आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने 10 जून से आंदोलन का एलान किया है। अभियंता संघ के मुताबिक स्थानांतरण नीति के नाम पर अभियंताओं के समक्ष बेहद जटिल स्थिति पैदा हो गई है। इससे उनके मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
साथ ही अभियंताओं की अन्य समस्याओं का समाधान भी नहीं हो रहा है। जिसके चलते आंदोलन को मजबूर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के समय अभियंताओं के आंदोलन से आपूर्ति को लेकर कठिन हालात पैदा हो सकते हैं।
संगठन के महासचिव राजीव कुमार सिंह के मुताबिक 10 से 11 जून तक सभी क्षेत्रीय एवं परियोजना मुख्यालयों पर पूरे दिन काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा। शाम चार बजे विरोध सभा की जाएगी।
विज्ञापन
12 जून और 13 जून को एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 14 और 15 जून को दो घंटे व 17, 19 जून को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 20 से 22 जून तक 72 घंटे का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसका असर आपूर्ति पर भी पड़ने की संभावना हो सकती है।