{"_id":"5cf57dc7bdec220709710f7e","slug":"15595923884-aligarh-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कमिश्नर से मुलाकात कर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समिति के जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि हाथरस के 96 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को 2006 से सम्मान राशि दी जा रही है।
राजनीतिक पेंशन अनुभाग के प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने प्रदेश के सभी डीएम को आपराधिक प्रवृति के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की सम्मान राशि व सुविधाओं पात्रता की जांच के आदेश दिए। डीएम हाथरस ने 96 में से 54 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को आपराधिक प्रवृति का मानते हुए अपात्र घोषित कर दिया।
साथ ही सभी को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में स्पष्ट है कि उनके प्रपत्र कार्यालय में नहीं है। इसलिए उनकी सम्मान राशि रोकी जा रही है। उन्होंने कमिश्नर से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान कमलेश दत्त सारस्वत, चिरंजीलाल, रामनिवास रावत, राजवीर, राजन सिंह, मुन्नी देवी, लक्ष्मी चंद, विद्या, दौलतराम, साहब सिंह आदि मौजूद थे।