फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इगलास विधान सभा पर दिग्गजों की नजर

इगलास विधान सभा पर दिग्गजों की नजर

Mon, 27 May 2019 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
इगलास विधान सभा पर दिग्गजों की नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इगलास विधानसभा (सुरक्षित) पर जिले के दिग्गजों की नजर है। भले ही अभी चुनाव को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है, लेकिन लखनऊ से लेकर दिल्ली तक नेता जोर लगाने लगे हैं।

इगलास विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजवीर दिलेर हाथरस से सांसद निर्वाचित हुए हैं। 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही विधायक का चुनाव लड़ने का मन बना रहे लोग सक्रिय हो गए हैं। जानकारों की मानें तो राजवीर दिलेर की बेटी मंजू दिलेर एवं बेटा दीपक दिलेर में से किसी को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंजू दिलेर वर्तमान समय में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य भी हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार सहयोगी, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रामसखी कठेरिया, भू प्रकाश माहौर, गंगाशरण दिवाकर, महेश खटिक, उदय बाल्मीकि आदि नेताओं का नाम चर्चा में है। इसमें से राज कुमार सहयोगी एवं रामसखी कठेरिया 2017 में भी टिकट के प्रबल दावेदार थे। प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत के बाद यह भी चर्चा है कि इस बार पार्टी द्वारा परिवारवाद को बढ़ावा दिया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अनुसूचित जाति के कई नए नेताओं एवं दूसरी पार्टी के नेताओं की भी इस सीट पर नजर है। फिलहाल टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं और विभिन्न माध्यमों से शीर्ष नेताओं से संपर्क बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed