फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा विधायकों के बूथों पर खूब खिला कमल

भाजपा विधायकों के बूथों पर खूब खिला कमल

Mon, 27 May 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायकों के बूथों पर खूब खिला कमल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा विधायक बूथ स्तरीय परीक्षा में पास हो गए। जिले की पांच विधानसभाओं में हुए अलीगढ़ लोकसभा चुनाव में भाजपा के सभी पांच विधायक अच्छे नंबरों से पास हुए। अतरौली विधायक एवं शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में भाजपा को 774 वोट मिले। यहां खास बात ये रही कि कल्याण सिंह का पैतृक गांव होने के बाद भी बसपा के अजीत को 121 वोट मिले।

कांग्रेस को 22 और 15 वोट नोटा को चले गए। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह का बूथ बरौली विधानसभा के उनके पैतृक गांव हीरापुर माजरा वीरपुर में है। पूर्व भाजपा सांसद शीला गौतम का पैतृक गांव भी यही है। यहां भाजपा को 348, बसपा को 136 और कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिला। शहर विधायक संजीव राजा का बूथ नगर निगम के पुराने बारहद्वारी कार्यालय पर है।
विज्ञापन


यहां भाजपा को 530, बसपा को 308 और कांग्रेस को 15 वोट मिले हैं। कोल विधायक अनिल पाराशर का बूथ विष्णुपुरी प्राइमरी स्कूल का कक्ष-2 है। जहां भाजपा को 553, बसपा को 32 और कांग्रेस को 42 वोट मिले हैं। खैर विधायक अनूप प्रधान के गांव रकराना का बूथ शाहपुर हैै। यहां पर भाजपा को 454, बसपा को 61 और कांग्रेस को 17 वोट गए हैं। कुल मिला कर भाजपा विधायकों के बूथों पर कमल खूब खिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed