फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   न्यायिक सेवा परीक्षा में अनम को 71वीं व इसरा को 101वीं रैंक

न्यायिक सेवा परीक्षा में अनम को 71वीं व इसरा को 101वीं रैंक

Sun, 26 May 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक सेवा परीक्षा में अनम को 71वीं व इसरा को 101वीं रैंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के विधि संकाय की दो पूर्व छात्रा अनम रईस खान व इसरा अब्बास जैदी ने हाल में घोषित दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा -2018 में कामयाबी हासिल की है। इस परीक्षा में अनम रईस ने 71वीं व इसरा अब्बास ने 101वीं रैंक हासिल की है।

अनम रईस ने वर्ष 2015 में अमुवि के विधि विभाग से बीएएलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से एलएलएम की डिग्री हासिल की। अनम रईस ने एएमयू से गोल्ड मेडल प्राप्त करने के अलावा कांस्टीट्यूशन ला में गोल्ड मेडल हासिल किया। अनम रईस यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वर्ष 2017 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली की सदस्य बनीं।
विज्ञापन


इसरा अब्बास जैदी ने वर्ष 2016 में एएमयू से बीएएलएलबी की परीक्षा हासिल करने के बाद एनएलएस बंगलुरू से एलएलएम की डिग्री हासिल की। वर्ष 2017 में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ 2018 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली की सदस्य बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी के निदेशक प्रो. सगीर अहमद अंसारी, विधि संकाय के डीन प्रो. जहीर उद्दीन व विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. परवेज तालिब के अलावा विधि विभाग के समस्त शिक्षकों ने दोनों पूर्व छात्राओं को उक्त परीक्षा में कामयाबी हासिल करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed