फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कमिश्नर ने किया नगर पंचायत का निरीक्षण

कमिश्नर ने किया नगर पंचायत का निरीक्षण

Mon, 10 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने किया नगर पंचायत का निरीक्षण
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सहपऊ। गांव महरारा में कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करने के बाद मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ नगर पंचायत एवं कोतवाली का निरीक्षण किया। हालांकि पहले मंडलायुक्त का नगर पंचायत का निरीक्षण एवं चौपाल लगाकर नगर निवासियों ने रूबरू होने का कार्यक्रम तय था, लेकिन देर रात किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण कमिश्नर का नगर पंचायत में आने का कार्यक्रम रद हो गया।

सूचना मिलने पर चौपाल आयोजन स्थल से कुर्सी और पंडाल हटा लिए गए, लेकिन जैसे ही कमिश्नर की नगर पंचायत में आने की सूचना मिली तो पंचायत कर्मियों में भगदड़ मच गई। ईओ डॉ. बृजेश कुमार कश्यप सिकंदराराऊ में थे। उनके आने से पहले ही कमिश्नर ने कस्बे के पुराने थाना पर नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण कर दिया। इसके बाद कमिश्नर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां सभासदों ने उनका बुुके भेंटकर स्वागत किया। कमिश्नर ने नगर पंचायत के सभागार में बैठकर चौपाल की एवं उसमें लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं में जीवनलाल ने अपने वंशजों की जमीन पर नगर पंचायत द्वारा कब्जा करने की शिकायत, रघुवीर कुशवाहा द्वारा नगर पंचायत के द्वारा पंचायत की सीमा से बाहर शौचालय, सड़क एवं नालियों की शिकायत की। इसके बाद मंडलायुक्त ने एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु, तहसीलदार टीपी सिंह और पुलिस के साथ बाजार में पैदल भ्रमण किया। मिठाई की दुकानों के नीचे गंदगी देखकर दुकानदारों को चेतावनी दी। साथ ही ईओ से नगर में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने कोतवाली का भी निरीक्षण किया। वहां के काम को देखकर वह संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर ईओ डॉ. बृजेश कश्यप, देवालाला, राधेश्याम वार्ष्णेय, गजेंद्र वर्मा, जीतू वर्मा, नरेंद्र मोहन शुक्ला, जीतू गुप्ता, राजेश कुमार, संजय पागल, बॉबी वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।


नगर पंचायत में लोगों द्वारा की गई शिकायतों की जांच कराई जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वैसे नगर की साफ-सफाई ठीक मिली। केवल मिठाई की दुकानों के पास गंदगी मिली है। इसके लिए उन दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है। नगर पंचायत की सीमा के बाहर कराए गए कामों की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा हुआ है तो दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
-अजय दीप सिंह मंडलायुक्त अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed