{"_id":"5c0eae2ebdec2241ad18b9f6","slug":"154446600517-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारऊ में केंद्र की टीम ने देखी स्वच्छता की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारऊ में केंद्र की टीम ने देखी स्वच्छता की हकीकत
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। केंद्र सरकार की ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने सोमवार को गांव जारऊ में स्वच्छता की हकीकत देखी। टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई से लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों की स्थिति देखी। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
टीम में शामिल अभिषेक मिश्रा, आकाश वाजपेयी आदि ने गांव में घर घर जाकर शौचालयों की स्थिति देखी। अधिकांश स्थानों पर शौचालय गुणवत्तापूर्ण तरीके से बने हुए मिले। सार्वजनिक स्थल भी साफ व स्वच्छ दिखाई दिए। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से स्वच्छता संबंधी सवाल जवाब किए। निर्धारित बिदुंओं के आधार पर की गई जांच को टीम केंद्र सरकार को सौंपेगी।
इधर,मंगलवार को भी टीम गांव का निरीक्षण करेगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार गौतम, प्रधान प्रतिनिधि ओमवीर सिंह, जिला समन्वयक शैलेंद्र लवानियां, योगेश सारस्वत, शैलेंद्र सिंह, प्रवेंद्र यादव, सुनील चौधरी, नरेंद्र, प्रमोद, देवजीत, वीरेंद्र, ममता, कारे सिंह, लक्ष्मण, कुलदीप गौतम आदि थे।