{"_id":"5babe6bd867a557ebe1e95a7","slug":"153799236113-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर मंडी की दो दुकानों पर छापा, माल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर मंडी की दो दुकानों पर छापा, माल पकड़ा
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात करीब 11 बजे धनीपुर मंडी की 14 व 15 नंबर दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इसमें चावल के 40 बोरे बरामद हुए। यह बोरे पास के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं। यह दोनों दुकानें आढ़ती शिवकुमार व राजेश कुमार के नाम से हैं।
डीएसओ व मंडी प्रशासन दोनों को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ में दोनों आढ़तियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
गौर हो कि उक्त दोनों घोषित राशन माफिया की सूची में शामिल हैं और यह सूचना पूर्व में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जारी की थी। बुधवार को लोधा नाके पर पकड़े गए 250 बोरा चावल के सिलसिले में देर रात यह कार्रवाई होती रही।