{"_id":"5babd3c2867a557f5d4c444a","slug":"15379875006-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग के दोनों ओर बनाए जाएं सर्विस रोड और आवश्यक कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग के दोनों ओर बनाए जाएं सर्विस रोड और आवश्यक कट
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सादाबाद चेयरमैन ने सड़क परिवहन मंत्री को भेजा पत्र
हेडिंग
राजमार्ग के दोनों ओर बनाए जाएं सर्विस रोड
क्रासर
सड़क से ऊंचे नाले बनाए जाने की भी शिकायत
प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सादाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93-509 पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, नेशनल हाइवे ऑथोरिटी दिल्ली को पत्र भेजा है। पत्र में जनहित में राजमार्ग के लगभग चार किमी में सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड, नाली का कार्य और सर्विस रोड पर जाने के लिए आवश्यक कट, रास्ता और नालों की पूर्ण रूपेण सफाई कराकर नालों के पानी का ढलान सही कराया जाने की मांग की गई है।
चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने पत्र में कहा कि नगर पंचायत सादाबाद हाथरस के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93-509 लगभग चार किलोमीटर की लंबाई में घनी आबादी के मध्य आता है। इस राजमार्ग के दोनों साइड नाले निर्मित किए गए हैं, जो सड़क की लेवल से लगभग एक फीट ऊंचे हैं, जिससे वाहन, तांगा और बुग्गी आदि सड़क पर नाले के सहारे खड़े हो जाते हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। इस वजह से कई दुखद घटनाएं भी हो चुकी हैं। सड़क के दोनों साइड खाली पटरी पर कोई सर्विस रोड और नाली का काम अभी तक नहीं कराया गया है, जिससे पटरियों पर अतिक्रमण है। नाला निर्माण के दौरान पानी की निकासी के लिए ढलान का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया है। नाले कीचड़ और गंदा पानी भरा रहने से वातावरण को दूषित कर रहे हैं और सफाई भी नियमित रूप से नहीं कराई जा रही। पत्र में समस्याओं के समाधान के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर कमला नगर आगरा द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने की भी शिकायत की गई है।