{"_id":"5b9ec4e7867a557f23346048","slug":"153713173411cordination-iglass-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने पीया आल आउट, चौकीदार को सर्प ने काटा-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने पीया आल आउट, चौकीदार को सर्प ने काटा-Cordination
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा ने घर जाने के लिए अवकाश न मिलने से दुखी होकर आलआउट का लिक्विड पी लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। वहीं उसे इलाज के लिए ले जाने की हड़बड़ी में विद्यालय के चौकीदार को सर्प ने डस लिया। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
बताते हैं कि कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा आरती पुत्र बालकिशन निवासी अवतार नगर अलीगढ़ अपने घर जाने के लिए अवकाश मांग रही थी। अवकाश न मिलने से वह परेशान थी। रविवार की शाम सात बजे उसने मच्छर भगाने के लिए लगाए गए आलआउट का लिक्विड निकालकर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
इस पर छात्रा को गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने इलाज करने में असमर्थता जताई, जिस पर चौकीदार बिजेंद्र पुत्र थान सिंह निवासी छोटी मस्जिद समीप ही बिजौली में बाइक लेने के लिए स्कूल पहुंचा तो गेट पर ही सर्प ने बिजेंद्र के पैर में डस लिया।
विज्ञापन
इससे छात्रा के साथ ही चौकीदार की भी हालत बिगड़ गई। वार्डन की अनुपस्थिति में इंचार्ज शिक्षिका के हाथ पैर फूल गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दो छात्राओं में रविवार की शाम आपस में विवाद हो गया था। इसी झगड़े में परेशान एक छात्रा ने आलआउट का लिक्विड पी लिया था। छात्रा को होश आ गया है। वह खतरे से बाहर है। सीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है। - डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए।