{"_id":"5b43be544f1c1b00278b578a","slug":"153116629011-gabhana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजियों का ट्रक दूसरे ट्रक से भिड़ा, तीन जवान समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजियों का ट्रक दूसरे ट्रक से भिड़ा, तीन जवान समेत पांच घायल
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एनएच-91 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार को मथुरा से मेरठ जा रहे सैनिकों का ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसमें तीन जवानाें समेत पांच लोग घायल हो गए। घायल सैनिकों को गभाना कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की सुबह 501 एडी बटालियन के जवान सेना के ट्रक में मथुरा से मेरठ जा रहे थे। हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सेना के एक ट्रक का एक्सल अचानक टूट गया।
एक्सल टूटते ही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के दूसरी ओर गाजियाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रहे दूसरे ट्रक से जा टकराया। इसमें जवान तिरुपति, राजीव, जेएस प्रयास के साथ ही दूसरे ट्रक का चालक दिलदार व क्लीनर सोहन निवासी गाजियाबाद घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इसी बीच पीछे से अन्य गाड़ियों में पहुंचे जवानों ने घायल जवानों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों ट्रकों को सड़क के किनारे कराया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।