{"_id":"5b411f0e4f1c1b0a278b51be","slug":"153099444510-city-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पटी बांध कर शिक्षक करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पटी बांध कर शिक्षक करेंगे विरोध
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व अलीगढ़ मंडल प्रभारी गुमान सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न कर वादाखिलाफी की है। इस पर शिक्षक संघ लगातार आंदोलन करेगा। सबसे पहले 9 जुलाई को चेतावनी दिवस के रूप में शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे और सीएम को पोस्टक ार्ड के माध्यम से ज्ञापन देंगे।
उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने वित्तवहीन शिक्षकों के मानदेय आदि की मांग रखी थी और अन्य समस्याओं से अवगत कराया था लेकिन सरकार ने इसे पूरा नहीं किया। इसे लेकर अब संघ ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में शिक्षक काली पट्टी बांधकर 9 जुलाई को कार्य बहिष्कार करेंगे।
इसके बाद 21 जुलाई तक जनपदों में क्षेत्रीय विधायकों व सांसदों के माध्यमों से सीएम व पीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिर भी यदि मांगें नहीं मानी गई तो 23 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन देकर सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके उपरांत 9 अगस्त को मशाल जुलूस निकाल कर सीएम को प्रेषित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मंडलीय अध्यक्ष पूरन सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ.दिनेश पचौरी, राजेंद्र सिंह चौहान, मुरारीलाल शर्मा, लालता प्रसाद सारस्वत, रविकांत सत्यवीर सिंह, हरवीर शर्मा आदि मौजूद थे।