फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसडीएम रासूरत पांडे का स्थानांतरण

एसडीएम रासूरत पांडे का स्थानांतरण

Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम रासूरत पांडे का स्थानांतरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
विज्ञापन


इगलास में नियुक्ति के बाद से ही लगातार विवादों में रहे एसडीएम रामसूरत पांडेय का तबादला हो गया है। हाल में बरामद सरकारी गेहूं, चावल को महज मंडी शमन शुल्क जमाकर छोड़ने के मामले में विधायक ठा. दलवीर सिंह ने डीएम से शिकायत की थी, जिसकी एडीएम प्रशासन जांच कर रहे हैं। विधायक इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाने की कह चुके हैं।

इससे पहले भी इगलास तहसील में भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल करने वाले स्वतंत्र कुमार नामक युवक को जेल भेजने को लेकर एसडीएम रामसूरत पांडेय विवादों में रहे हैं। अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया था। इस पर एसडीएम को बीच में ही स्वतंत्र कुमार को रिहा करने का आदेश जारी करना पड़ा। साथ ही आरोपी लेखपाल, कानूनगो पर कार्रवाई भी हुई। यह प्रकरण भी खूब सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन


इससे पहले क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर जांच के दौरान एसडीएम की गाड़ी के चालक ने पेट्रोल पंप कर्मियों को भगा दिया था। यह बात वहां मौजूद एक पत्रकार ने एसडीएम से कही तो वह भड़क उठे थे और उस पत्रकार को ही काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में बिठा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील के अधिवक्ता अनिल कुमार व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामसूरत पांडेय की कार्यशैली कभी निष्पक्ष नहीं रही। वह हमेशा भ्रष्टाचार को संरक्षण देते रहे। इससे शुरू से ही विवादों में रहे। हाल ही में इगलास कस्बे में जमीन के विवाद में सिविल कोर्ट से स्थगन आदेश होने के बावजूद पक्षकारों को धमकाने का भी उन पर आरोप लगा।


फिरोजाबाद के लिए रिलीव
एसडीएम रामसूरत पांडेय का तबादला फिरोजाबाद के लिए हुआ है। डीएम ने उन्हें रिलीव कर दिया है। चर्चा है कि विधायक दलवीर सिंह की शिकायत के साथ ही पहले के मामले भी शासन तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed