{"_id":"5b11a7244f1c1bf16e8b5b31","slug":"15278835612-tappal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर लगेगा एक करोड़ दस लाख का जुर्माना, नीलाम होगी स्टॉक में रखी बालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर लगेगा एक करोड़ दस लाख का जुर्माना, नीलाम होगी स्टॉक में रखी बालू
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लालपुर में यमुना नदी से किए गए अवैध खनन पर खनन विभाग ने बालू ठेकेदारों पर एक करोड़ दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही अवैध तरीके से खनन कर डंप किए गए स्टाक को भी खनन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। खनन अधिकारी आरके संगमा के अनुसार डंप बालू प्रशासन नीलाम कराएगा।
एसडीएम विनीत उपाध्याय ने राजस्व टीम एवं खनन अधिकारी को साथ लेकर गुरुवार को लालपुर में यमुना नदी के किनारे अवैध तरीके से खनन एवं डंपिंग पर छापा मारा था। खनन अधिकारी आरके संगमा ने बताया कि टप्पल में राजेंद्र सिंह, जय भगवान, गिर्राज सिंह, रमेश एवं ओमपाल के नाम बालू खनन का पट्टा दिया गया था।
राजेंद्र सिंह को 12 हजार घन मीटर बालू का खनन करना था, लेकिन राजेंद्र सिंह ने यमुना नदी से 52 हजार घन मीटर बालू का खनन किया। इस पर एक करोड़ दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही जिन चार स्थानों पर पांच हजार घन मीटर बालू का स्टाक रखा गया है, उसे नीलाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि यह बहुत बड़ा अवैध खनन है। स्टाक करने वालों के खिलाफ विधिक कार्यवाही होगी। खनन विभाग व तहसील की अनुमति के बाद ही बालू का स्टाक किया जा सकता है। बगैर अनुमति के ही स्टाक किया गया है।
खैर विधायक अनूप प्रधान व अपर जिलाधिकारी वित्त ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों छापा मारकर अवैध खनन का मामला पकड़ा था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।