फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ठंड से पिता की मौत पर बच्चे हुए अनाथ-First Page

ठंड से पिता की मौत पर बच्चे हुए अनाथ-First Page

Tue, 16 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ठंड से पिता की मौत पर बच्चे हुए अनाथ-First Page
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जलाली (अलीगढ़)।
विज्ञापन


ठंड लगने से कोल तहसील के गांव भुवनगढ़ी निवासी जंगजीत (45) की ठंड लगने से मौत हो गई। सोमवार को तड़के करीब पांच बजे बेटी द्रोपा देवी (10) और बेटे धर्मपाल (12) ने पिता को जगाने की कोशिश की। जब वह नहीं उठा तो पास ही रहने वाले चाचा चंद्रपाल को जानकारी दी।

चंद्रपाल पड़ोसियों के साथ टूटी छत वाली जर्जर कोठरी में पहुंचा तो चारपाई पर पुआल के ऊपर जंगजीत का शव पड़ा था। चारपाई पर बिछाने के लिए बिस्तर तक नहीं थे। उधर अमर उजाला ने जब एसडीएम को जानकारी दी तब गांव में राजस्व टीम पहुंची और मृतक के मासूम बच्चों को दो कंबलों की मदद देकर चली गई।
विज्ञापन


जंगजीत की पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। तीन बच्चाें को लेकर जर्जर कोठरी में जिंदगी की जंग लड़ रहा था, लेकिन ठंड ने बच्चों के सिर से पिता का साया भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के दोनों बच्चों और पड़ोसियों ने बताया कि उसे कोई बीमारी नहीं थी। परिजन एवं ग्रामीण ठंड लगने से मौत की बात कह रहे हैं। ग्राम प्रधान तहसील खां ने सुबह छह बजे ही लेखपाल अजय सिंह को ठंड से किसान की मौत की जानकारी दी, लेकिन दोपहर दो बजे तक लेखपाल गांव नहीं पहुंचे।

इस सूचना पर अमर उजाला ने एसडीएम कोल को जानकारी दी, जिसके बाद दो राजस्व कर्मी गांव पहुंचे और कागजी कार्रवाई करते हुए मृतक के बच्चों को कंबल देकर सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

खिड़की पर पल्ले नहीं, ठंडी हवा सीधे कोठरी में
तीन बच्चों के साथ जंगजीत जिस कोठरी में रहता था, वह दस फुट लंबी और छह फुट चौड़ी है। खिड़की के जंगले में पल्ले तक नहीं है। ठंडी हवा सीधे कोठरी में घुसती है। यह कोठरी ही रसोई, स्नानघर है। अंदर एक ही चारपाई है, जिस पर बिछौने के नाम पर धान का पुआल बिछा था। पड़ोसियों ने बच्चाें के ओढ़ने के लिए चादर, कंबल दे दिए थे। इसी चारपाई पर जंगजीत बच्चों को लेकर सोता था। बच्चों को ढकने के बाद बचे कपड़े में खुद को किसी तरह ठंड से बचाता था।


अंतिम दर्शन नहीं कर पाया बड़ा बेटा
महज दो बीघे खेत और जरूरत के लिए खाना, कपड़े तक न होने के चलते जंगजीत ने बड़े लड़के लालू (16) को कुछ दिन पहले गांव के लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए बाहर भेज दिया था। वह पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका। ग्राम प्रधान तहसील खां ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जंगजीत ने मकान की मांग की थी, जिस पर चार माह पूर्व सत्यापन कराते हुए प्रस्ताव भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed