{"_id":"5cdf17fbbdec2207254c8dbd","slug":"151558124539-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शिक्षक निलंबित, 25 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शिक्षक निलंबित, 25 पर कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अनियमितता मिलने पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने एक प्रधानाध्यापक व दो इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। जबकि 25 से अधिक शिक्षक व शिक्षामित्रों पर वेतन व मानदेय अवरुद्ध करने व काटने की कार्यवाही की है। वहीं निरीक्षण के दौरान जब एक शिक्षक मेज पर पैर रखकर सोते मिले तो बीएसए भड़क उठे।
नौ मई निरीक्षण के समय उच्च प्राथमिक विद्यालय डिगसी में इंचार्ज प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मेज पर पैर रखकर सो रहे थे। कक्षाओं में गंदगी, पुरानी किताबें पड़े होने, पुस्तकालय की स्थापना न करना तथा बच्चों के लिए खेल किट खरीदे न जाना तथा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को वित्तीय कार्यभार न देने के चलते निलंबित कर दिया है।
धनीपुर के सिल्ला विसानपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका रुचि गौतम के चिकित्सा अवकाश पत्र को व्यवहार पंजिका में न दर्ज करने, कंपोजिट ग्रांट का नियमानुसार उपभोग न करने, फर्स्ट एड किट, चटाइयां, स्वच्छा किट न खरीदने तथा अत्यतिक गंदगी के चलते इंचार्ज प्रधानाध्यापक जरीक अहमद को निलंबित किया है। गोंडा के हसनगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक जमीर अहमद बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इसी के साथ मिड डे मील रजिस्टर में उपस्थित छात्रों से अधिक हाजिरी मिली।
विज्ञापन
वहीं एमडीएम में भी अनियमितता पाई गई। इसके चलते बीएशे ने जमीर अहमद को निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय रसैनी में प्रधानाध्यापक सफीउल्लाह व सहायक अध्यापक मो. रजा आले रसूल अंसारी को निलंबित किया है। इसी के साथ प्राथमिक विद्यालय रामपुर चंदियाना के प्रधानाध्यापक नाथूराम वर्मा को भी निलंबित किया है।