फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे दीपक

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे दीपक

Mon, 25 Mar 2019 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगे दीपक
न्यूज डेस्क, अम उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के बेटे व खैर से जिला पंचायत सदस्य दीपक कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी होंगे। वह 26 मार्च को नामांकन करेंगे।


104 आरएएफ के पास गांव सुखरावली निवासी तेजवीर सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2000 से 2005 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट आरक्षित होने के नाते उन्होंने अपने विश्वसनीय व्यक्ति की पत्नी को चुनाव लड़ाया। मगर, उनकी प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। इस चुनाव में रामसखी कठेरिया को जीत हासिल हुई। वर्ष 2004 में लोकसभा चुनाव में आरएलडी व समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में तेजवीर सिंह चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने टिकट भी मांगा था
विज्ञापन


। मगर, उनकी जगह दलवीर सिंह को टिकट दे दिया गया। इससे नाराज होकर वह आरएलडी से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2007 में इगलास विधानसभा क्षेत्र से तेजवीर ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी बीच उन पर पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या का भी आरोप लगा। उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता हासिल की। वर्ष 2015 में तेजवीर स्वयं सहित उनके परिवार के छह लोग जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़े। इसमें तीन लोगों को सफलता मिली, जो उनकी पत्नी, बेटा दीपक व एक अन्य सदस्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए सपा हाईकमान से टिकट मांगा, लेकिन टिकट उन्हें न देकर तत्कालीन छर्रा के विधायक राकेश सिंह की पत्नी को दे दिया। हालांकि, इसमें बसपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह नीटू को जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उपेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद तेजवीर सिंह की सपा से दूरी होती चली गई। हालांकि, उनकी नजदीकियां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव से बनी रही। नजदीकी होने के नाते उन्होंने अपने बेटे दीपक को पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ाने का फैसला किया। पार्टी हाईकमान
ने टिकट भी दे दिया है। 26 मार्च सुबह 10 बजे तरुण वैली क्वार्सी फार्म हाउस से नामांकन जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed