फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गांधी पार्क बस स्टैंड के महिला टायलेट पर लगा परमानेंट ताला

गांधी पार्क बस स्टैंड के महिला टायलेट पर लगा परमानेंट ताला

Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क बस स्टैंड के महिला टायलेट पर लगा परमानेंट ताला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


गांधी पार्क बस स्टैंड पर अब महिलाओं को टायलेट के लिए शुल्क देना होगा। नगर निगम ने यहां बने चारों टायलेटों पर परमानेंट ताला लटका दिया है। इसके पीछे परिवहन निगम के अधिकारियों की महती भूमिका है। लोगों में तो यहां तक चर्चा है कि सार्वजनिक शौचालय के ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए इन महिला टायलेटों पर लाता जड़ा गया है।

गांधी पार्क बस स्टैंड की बिल्डिंग के निर्माण में वैसे तो काफी खामिया थी, लेकिन इस खामियों को ‘अमर उजाला’ ने समय समय पर उजागर किया तो परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसमें सुधार भी किया। इसी में से एक थी शौचालय की समस्या। नई बिल्डिंग के अंदर सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था, बस यार्ड में महिला एवं पुरुष टायलेट की काफी कमी खलती थी।
विज्ञापन


लोग इधर-उधर दीवारों पर टायलेट करने को बाध्य थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम ने गांधी पार्क बस अड्डे के यार्ड में दोनों ओर आठ पुरुष एवं नगर निगम के सौजन्य से बाक्सनुमा चार टायलेट बनवाए गए। इन टायलेटों के चलते महिलाओं को टायलेट करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। नगर निगम ने बस स्टैंड के यार्ड में दोनों ओर बने बॉक्सनुमा महिला टायलेट पर परमानेंट ताला लटका दिया है। साथ ही इस सूचना भी लिख दी है कि इसे नगर निगम द्वारा बंद कर दिया है। लोगों में चर्चा है कि बिल्डिंग के अंदर बने शौचालय के ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए इन टायलेट पर परमानेंट ताला जड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला टायलेट में कुछ लोग शौच कर जाते थे। इसके कारण हमेशा गंदगी रहती थी। इन टायलेट पर ताला लगाने में परिवहन निगम की कोई भूमिका नहीं है। नगर निगम की टीम ने टायलेट पर सूचना लिखी और ताला लगाया है।
मुनेश पाल सिंह, प्रभारी गांधी पार्क बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed