{"_id":"5c0d71e7bdec224144743f5e","slug":"151544384999-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियोडायगनोसिस विभाग पाक-साफ, नहीं हुई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियोडायगनोसिस विभाग पाक-साफ, नहीं हुई लापरवाही
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
एएमयू के बीयूएमएस छात्र के उपचार में जेएन मेडिकल कॉलेज के रेडियो डायग्नोसिस विभाग की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई। विभाग के चेयरमैन प्रो. मो. खालिद एवं प्रो. इब्ने अहमद ने जांच के बाद छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सूफियान, यूनानी मेडिसन संकाय के कोर्ट मेंबर माज अहमद एवं बीयूएमएस छात्र अब्दुल कादरी खान द्वारा उपचार में लापरवाही के आरोप को खारिज कर दिया है।
जेएन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात्रि में बीयूएमएस छात्र के उपचार में लापरवाही के कारण काफी हंगामा हुआ था। अपेंडिक्स से पीड़ित छात्र के रोग की पहचान एवं उपचार में काफी विलंब हो गया था, जबकि छात्र कई दिन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। छात्र रेडियो डायग्नोसिस विभाग के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कॉलेज प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच रेडियोडायगनोसिस विभाग के चेयरमैन को सौंपा गया था। जेएन मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. एचएस खान ने बताया कि शनिवार को रेडियो डायग्नोसिस विभाग के चेयरमैन प्रो. मो. खालिद द्वारा रिपोर्ट सौंप दी गई है। उन लोगों ने विभाग की फाइडिंग दे दी है। उनके विभाग के स्तर से उपचार में किसी तरह की कमी नहीं पाई गई है। इस संबंध में एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज कहते हैं कि रिपोर्ट को सामान्य दिखाया गया है। किसी की गलती नहीं मानी गई है। अभी रिपोर्ट का विश्लेषण किया जा रहा है। उसके बाद इस मामले पर विचार किया जाएगा।