फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चुनाव आयोग तक पहुंचा विधानसभा सीमा में बदलाव का मामला

चुनाव आयोग तक पहुंचा विधानसभा सीमा में बदलाव का मामला

Thu, 29 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग तक पहुंचा विधानसभा सीमा में बदलाव का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर विधानसभा के 8363 वोटरों को इगलास विधानसभा क्षेत्र में शामिल करने का मसला मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दरबार तक जा पहुंचा है। पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खां ने बुधवार को लखनऊ जाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर जानकारी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी सियासी षड्यंत्र है और मुस्लिम वोटरों को दूसरी विधानसभा में डालने की साजिश है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाने वाले शहर विधायक संजीव राजा की सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश करने मांग भी की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने आरोप लगाया कि शहर विधानसभा के लगभग दस से पंद्रह हजार वोट सोची समझी साजिश के तहत इगलास में स्थानांतरित करने का कुचक्र सत्ता पक्ष के दबाव में स्थानीय निर्वाचन अधिकारी रच रहे हैं। तुष्टिकरण की नीति के चलते शहर विधानसभा के वोटरों को भ्रमित करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि यह सभी मतदाता पिछले 25 वर्षों से अपने मत का प्रयोग शहर विधानसभा और लोकसभा अलीगढ़ में करते आए हैं। उन्होंने कहा कि शहर विधायक संजीव राजा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं कि इन मतदाताओं को गलत तरीके से शहर विधानसभा से जोड़ा गया है। जो तथ्यहीन और भ्रामक है।

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयोग को विधायक की सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश करने की मांग की। ताकि भविष्य में कोई सदस्य निर्वाचन आयोग पर सवाल नहीं उठा सके।

उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से अनैतिक तरीके से किए गए वोटरों के स्थानांतरण को रद्द कराने तथा पूर्व की भांति इन सभी मतदाताओं को शहर विधानसभा में शामिल किये जाने का अनुरोध किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूर्व विधायक की बात को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया है कि कुछ भी गलत प्रस्ताव नहीं होगा और न ही कुछ गलत कार्य किया जाएगा।

शहर से इगलास विधानसभा में शामिल किए इन बूथों का दिया विवरण
-बूथ संख्या120-125, 136-151, 166-169, 172-175, 178-181

शहर विधानसभा के वोटरों को इगलास भेजना गलत : आगा
कांग्रेस के महानगर महासचिव आगा यूनुस ने शहर विधानसभा के वोटरों को इगलास भेजने संबंधी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गलत कदम बताया है। उन्होंने कहा कि 2008 के विधानसभा चुनाव से लागू परिसीमन के तहत दो विधानसभा व लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ। बावजूद इसके शहर विधायक का चुनिंदा अल्पसंख्यक बूथों पर आपत्ति उठाना ही अपने आप में कई सवाल खडे़ करता है। अगर कोई आपत्ति है तो चुनिंदा बूथों पर ही सवाल क्यों। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी।


सबसे पहले सपा के जफर आलम ने उठाया था मुद्दा
शहर विधानसभा के आठ हजार वोट इगलास विधानसभा में शामिल करने का मुद्दा सबसे पहले शहर के पूर्व विधायक सपा नेता जफर आलम ने उठाया था। उसके बाद सपा महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज ने इसकी शिकायत की। जफर आलम ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायत की थी। जावेद अजीज ने प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त को लिखित शिकायत की थी। इन दोनों शिकायतों के बाद से मामले में प्रशासनिक गंभीरता सामने आई और आपत्तियां मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed