फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सीएसएमू को हराकर मेजवान एमएमयू ने किया जीत का आगाज

सीएसएमू को हराकर मेजवान एमएमयू ने किया जीत का आगाज

Sun, 18 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीएसएमू को हराकर मेजवान एमएमयू ने किया जीत का आगाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू में शनिवार को नार्थ जोन इंटर विवि हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, सहकुलपति प्रो. एमएच बेग, डॉ. शादाब महमूद रजिस्ट्रार, अब्दुल हमीद ने किया। इस दौरान कुलपति ने भाग लेने वाली 34 टीमों को शुभकामनाएं दीं।

पहला मुकाबला मेजबान टीम एएमयू और छत्रपति साहूजी महाराज विवि (सीएसएमयू) कानपुर के बीच खेला गया। इसमें एएमयू की टीम ने कानपुर की टीम 12-0 से पराजित किया। सबसे ज्यादा गोल 4 इंटरनेशनल खिलाड़ी फराज ने दागे। वहीं सोनू ने 3 गोल किए। दूसरे मैच में जामिया मिलिया इस्लमिया नई दिल्ली की टीम ने इलाहाबाद यूनीवर्सिटी को 15-0 से हराया। राजीव, गुलशन और अनिल पाल ने तीन-तीन गोल किए।
विज्ञापन


तीसरे मैच में आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद ने एलपीयू फगवाड़ा को 9-1 से हराया। फैजाबाद की ओर से अजय कुमार ने तीन गोल किए। जबकि फगवाड़ा की ओर से एकमात्र गोल मोहन ने किया। चौथे और शनिवार के आखिरी मैच में एस जी जी एस डब्लू फगवाड़ा की टीम ने पीटीयू जालंधर की टीम को 1-0 से हराया। विरोधी टीमों के न आने से कुरुक्षेत्र, जम्मू और कुमायूं विवि की टीमों को बॉल्क ओवर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गेम्स कमेटी सचिव व आयोजन समिति के चेयरमैन प्रो. एस अमजद अली रिज्वी ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तराखंडव यूपी के कई यूनिवर्सिटियों की 34 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव व हॉकी क्लब अध्यक्ष डॉ. गुलाम सरवर हाश्मी ने कहा कि एएमयू ने इस देश को 17 ओलंपियन खिलाड़ी दिए हैं।


कहा कि चार गोल करने वाला खिलाड़ी फराज अंडर 23 में बेल्जियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शारिक अकील ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के पर्यवेक्षक बलवेंद्र सिंह, हाकी कोच उपखेल निदेशक अनीस उर रहमान, सहायक खेल निदेशक अरशद महमूद, विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

आज होंगे ये मुकाबले
ग्रास ग्राउंड पर
1- यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर और जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के बीच मुकाबाला 9 बजे से
2- सीसीयू मेरठ और आरएलएमयू फैजाबाद के बीच मुकाबला 10.15 बजे से
3- कुमायुं यूनिवर्सिटी नेनीताल और श्री गुरुग्राम के बीच 11-30 बजे से
4- हिसार यूनिवर्सिटी और वेरो के बीच दोपहर 1.35 से
5- चंड़ीगढ़ मोहाली यूनिवर्सिटी और एमजेपी रोहिलचंद के बीच दोपहर 3 बजे से

सिंथैटिक हॉकी ग्राउंड पर
1- जीकेयू भटिंडा और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला 10.15 से
2-एचपीयू शिमला और चौ. बंसीलाल भवानी यूनिवर्सिटी के बीच मुकाबला 11.30 से
3- यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली और एचएनबी गढ़वाल के बीच मुकाबला 1.35 से
4- एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ जामिया के बीच मुकाबला 3 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed